Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
hemant.suman
Previous slide
Next slide
कोटा में नगर निगम चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा पहुंचे कोटा, रोड शो करके मांगा समर्थन ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर समेत शहर के अन्य विधायक व जिलाध्यक्ष रहे मौजूद
Sangod, Kota
| Sep 9, 2026
MORE NEWS
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अब सफर और सुगम, मुकुंदरा की दोनों टनल से दौड़ने लगे वाहन करीब 4.9 किलोमीटर लंबी ट्विन-ट्यूब टनल के दोनों मार्ग चाल, सफर होगा आसान कोटा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के नीचे बनी दोनों टनल में यातायात शुरू हो गया है। करीब 4.9 किलोमीटर लंबी ट्विन-ट्यूब टनल के दोनों मार्ग चालू होने से एक्सप्रेस वे का यह महत्वपूर्ण हिस्सा अब निर्बाध रूप से जुड़ गया है। दूसरी टनल के शुरू होने के बाद दिल्ली, कोटा, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र की ओर जाने वाले वाहन चालकों को एक्सप्रेसवे से नीचे उतरने की जरूरत नहीं रहेगी। यह टनल मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के करीब 60 मीटर नीचे बनाई गई है। इसके ऊपर वन्यजीवों का प्राकृतिक आवागमन जारी रहता है, जबकि नीचे एक्सप्रेसवे का यातायात गुजरता है। परियोजना को वन्यजीव संरक्षण और आधुनिक सड़क निर्माण के संतुलन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। टनल शुरू होने से दरा घाटी के पुराने मार्ग पर यातायात का दबाव और जाम कम होने की उम्मीद है। साथ ही कोटा-झालावाड़ और हाड़ौती क्षेत्र की दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी बेहतर होगी। कृषि उपज और औद्योगिक माल के परिवहन में भी समय की बचत होगी। हालांकि, टनल में मानसून के दौरान पानी भरने की घटना के बाद जल निकासी व्यवस्था को लेकर सवाल भी उठे थे। अगस्त में पानी निकालने के बाद यातायात बहाल किया गया था।
Sangod, Kota | Sep 10, 2026
मोडक थाना पुलिस द्वारा बिजली के उपकरणों की चोरी करने वाले गिरोह का किया खुलासा जीएसएस मे लगे ट्रांसफार्मर मे लगी तांबे की अर्थिग प्लेट व अन्य तांबे के उपकरण करते थे चोरी पुलिस थाना मोडक टीम द्वारा अलग-अलग जिलो में बने विद्युत GSS में ट्रांसफार्मर की तांबे की अर्थिग प्लेट व अन्य तांबे के बिजली के उपकरण को चोरी करने वाले गिरोह का किया फर्दाफाश पुलिस थाना मोडक टीम द्वारा मोडक गांव स्थित विद्युत GSS में ट्रांसफार्मर में लगी तांबे की अर्थिग प्लेट अनुमानित 21 किलो वजनी कीमत 40,000 रूपये ट्रांसफार्मर की तांबे की अर्थिग प्लेट चोरी करने वाले तीन अभियुक्तगण को किया गिरफतार। अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल RJ20BT0442 को भी किया जप्त। अभियुक्तो के द्वारा रात्रि के समय कोटा, बारां, झालावाड व सवाईमाधोपुर मे अलग-अलग जगह बने विद्युत GSS में की गयी चोरी की वारदातो को करना स्वीकार किया
Sangod, Kota | Sep 10, 2026
कोटा में फिल्मी स्टाइल से पीछा, सफेद क्रेटा और काली थार से छात्रा का पीछा सीसी टीवी में कैद हुई पूरी घटना, परिजनों ने बोरखेड़ा पुलिस में दी शिकायत बोरखेड़ा थाना अधिकारी अजीत बागड़ोलिया ने बताया कि परिजनों की शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और वाहन नंबर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
Sangod, Kota | Sep 10, 2026
कोटा में शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत दो दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के 41 नमूने लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कोटा में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। पिछले दो दिनों में दो दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के 41 नमूने लिए गए। विज्ञान नगर स्थित पंजाबी मेस के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था खराब मिली। जांच में अमूल चीज, नूडल्स, जिंजर पाउडर, ड्राई फ्रूट, मसाले, लहसुन सहित कई खाद्य सामग्री अवधिपार पाई गई। कुल 31,202 ग्राम खाद्य सामग्री मौके पर ही नष्ट करवाई गई। मेस में कर्मचारियों के मेडिकल सर्टिफिकेट, वाटर रिपोर्ट और पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट भी नहीं मिले। मामले में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के तहत इम्प्रूवमेंट नोटिस देने की कार्रवाई की जा रही है। टीम ने मौके से रोटी पर लगाने वाले टेबल बटर और विभिन्न मसालों के 6 नमूने भी लिए। मेस संचालक से सप्लायर की जानकारी मिलने पर टीम ने विज्ञान नगर स्थित सुशील किराना स्टोर का भी निरीक्षण किया। यहां बिस्किट, च्यवनप्राश, जैम, सोया चंक्स, मसाले, कस्टर्ड पाउडर, कॉर्न स्टार्च, शहद सहित बड़ी मात्रा में अवधिपार खाद्य सामग्री मिली। कुल 28,483 ग्राम सामग्री मौके पर ही नष्ट करवाई गई। यहां से मसाले, ड्राई फ्रूट, मैदा और बेसन सहित 11 नमूने लिए गए। इसके अलावा दयानिधि रेजिडेंसी से तेल, ग्रेवी, मसाले, आटा और काला नमक सहित 8 नमूने लिए गए। रेलवे स्टेशन और सिटी मॉल के आसपास भी कार्रवाई जारी रही। विभिन्न होटल, डेयरी, मिठाई की दुकानों और रेस्टोरेंट से दही, पनीर, जलेबी, दूध, मिठाइयां, यूज्ड रिफाइंड ऑयल, मैदा और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। सभी नमूनों को खाद्य प्रयोगशाला कोटा भेज दिया गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग द्वारा संबंधित संस्थानों को धारा 32 के तहत इम्प्रूवमेंट नोटिस दिए जा रहे हैं। निर्देशों की पालना नहीं करने पर लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी।
Sangod, Kota | Sep 10, 2026
बारां के कवाई में बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, एक महिला पर दो जनों ने किया पति होने का दावा, चाकू दिखाने वाला गिरफ्तार एक ने बताया प्रेम विवाह कोर्ट मैरिज, दूसरे ने कहा परिवार को रुपए देकर की शादी #Baran #police #lovelife
Sangod, Kota | Sep 10, 2026
कोटा के वार्ड 98 में चुनावी प्रचार के दौरान डीजे की आवाज को लेकर जमकर हंगामा भाजपा-कांग्रेस समर्थक हुए आमने-सामने, थाने के बाहर समर्थकों ने दिया धरना कोटा नगर निगम चुनाव के प्रचार के दौरान वार्ड 98 में भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशी अनुसुइया गोस्वामी की डीजे लगी प्रचार गाड़ी कांग्रेस प्रत्याशी आयुष पारेता की रैली के रास्ते से गुजर रही थी। भाजपा पक्ष का आरोप है कि डीजे बंद करने और प्रचार वाहन वापस घुमाने को कहा गया। आवाज धीमी कर आगे निकलने की कोशिश के दौरान विवाद बढ़ा और महिला कार्यकर्ताओं से धक्का-मुक्की व अभद्रता के आरोप लगाए गए। मामले में आयुष पारेता, उनके चाचा विनोद पारेता सहित अन्य के खिलाफ शिकायत दी गई है। वहीं कांग्रेस ने इन आरोपों को झूठा और मनगढ़ंत बताया है। कांग्रेस नेता विनोद पारेता का कहना है कि मौके पर कोई मारपीट नहीं हुई और शिकायतकर्ताओं ने बाद में रिपोर्ट वापस लेने के लिए आवेदन दिया है।
Sangod, Kota | Sep 10, 2026
सांगोद नगर पालिका चुनाव को लेकर सियासी चर्चा, सांगोद में मतदान के दौरान बाजार में चुनावी चर्चा में व्यस्त ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर व पूर्व पालिका अध्यक्ष देवकीनंदन राठौर
Sangod, Kota | Sep 9, 2026
सांगोद नगर पालिका चुनाव को लेकर मतदान जारी, नगर पालिका क्षेत्र में बने 35 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण चल रहा मतदान, सुबह 7 बजे ही कई मतदान केंद्रों पर रही मतदाताओं की भीड़, दिन चढ़ने के साथ बढ़ता रहा मतदान का उत्साह, सुबह 10 बजे बाद केंद्रों पर महिला मतदाताओं की शुरू हुई आवाजाही, दिव्यांगजन एवं बुजुर्ग मतदाता भी परिजनों के साथ उत्साह से पहुंचे मतदान करने, कई केंद्रों पर कतारों में नजर आए मतदाता, मतदान केंद्रों पर रहा पुलिस सुरक्षा का बंदोबस्त, केंद्रों के बाहर मतदान के पहले भी प्रत्याशी जुटे रहे मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में
Sangod, Kota | Sep 9, 2026