मोडक थाना पुलिस द्वारा बिजली के उपकरणों की चोरी करने वाले गिरोह का किया खुलासा
जीएसएस मे लगे ट्रांसफार्मर मे लगी तांबे की अर्थिग प्लेट व अन्य तांबे के उपकरण करते थे चोरी
पुलिस थाना मोडक टीम द्वारा अलग-अलग जिलो में बने विद्युत GSS में ट्रांसफार्मर की तांबे की अर्थिग प्लेट व अन्य तांबे के बिजली के उपकरण को चोरी करने वाले गिरोह का किया फर्दाफाश पुलिस थाना मोडक टीम द्वारा मोडक गांव स्थित विद्युत GSS में ट्रांसफार्मर में लगी तांबे की अर्थिग प्लेट अनुमानित 21 किलो वजनी कीमत 40,000 रूपये ट्रांसफार्मर की तांबे की अर्थिग प्लेट चोरी करने वाले तीन अभियुक्तगण को किया गिरफतार। अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल RJ20BT0442 को भी किया जप्त। अभियुक्तो के द्वारा रात्रि के समय कोटा, बारां, झालावाड व सवाईमाधोपुर मे अलग-अलग जगह बने विद्युत GSS में की गयी चोरी की वारदातो को करना स्वीकार किया
Sangod, Kota | Sep 10, 2026