कोटा के वार्ड 98 में चुनावी प्रचार के दौरान डीजे की आवाज को लेकर जमकर हंगामा
भाजपा-कांग्रेस समर्थक हुए आमने-सामने, थाने के बाहर समर्थकों ने दिया धरना
कोटा नगर निगम चुनाव के प्रचार के दौरान वार्ड 98 में भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशी अनुसुइया गोस्वामी की डीजे लगी प्रचार गाड़ी कांग्रेस प्रत्याशी आयुष पारेता की रैली के रास्ते से गुजर रही थी। भाजपा पक्ष का आरोप है कि डीजे बंद करने और प्रचार वाहन वापस घुमाने को कहा गया। आवाज धीमी कर आगे निकलने की कोशिश के दौरान विवाद बढ़ा और महिला कार्यकर्ताओं से धक्का-मुक्की व अभद्रता के आरोप लगाए गए। मामले में आयुष पारेता, उनके चाचा विनोद पारेता सहित अन्य के खिलाफ शिकायत दी गई है। वहीं कांग्रेस ने इन आरोपों को झूठा और मनगढ़ंत बताया है। कांग्रेस नेता विनोद पारेता का कहना है कि मौके पर कोई मारपीट नहीं हुई और शिकायतकर्ताओं ने बाद में रिपोर्ट वापस लेने के लिए आवेदन दिया है।
Sangod, Kota | Sep 10, 2026