पटियाली: ग्राम नगला सहजन और रतनपुर से पटियाली पुलिस ने 3 लोगों को शांतिभंग के आरोप में किया गिरफ्तार, भेजा SDM न्यायालय
पटियाली थाना पुलिस ने तीन लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। कोतवाली एसएचओ गोविंद बल्लभ शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जगमोहन शुक्ला ने ग्राम नगला सहजन से हरमोद पुत्र नैनसुख व सतेंद्र पुत्र देवसिंह एवं ग्राम रतन पुर से प्रभु पुत्र जबरसिंह को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों अभियुक्तों को अग्रिम कार्रवाई के बाद एसडीएम न्यायालय में पेश किया।