पटियाली: ग्राम गढ़िया में मंदिर के चकरोड पर अवैध कब्जे की शिकायत पर पहुंचे लेखपाल, पैमाईश से संतुष्ट नहीं हुए ग्रामीण
पटियाली क्षेत्र के गढ़िया गांव में माता रानी मंदिर के चकरोड पर अवैध कब्जा होने पर गांव के ही रितेश द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई। बताया कि गांव के जगदीश, पोखपाल व सुखपाल ने मंदिर के चकरोड पर अवैध कब्जा कर लिया है। लेखपाल जगदीश ने पैमाईश कर चकरोड की रास्ता निकाली जिस पर ग्रामीण संतुष्ट नहीं हुए।