पटियाली: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गंजडुंडवारा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, जिला न्यायालय में किया पेश
गंजडुंडवारा थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए अभियुक्त का नाम कृष्णा राघव पुत्र सत्यभान सिंह है। अभियुक्त बुलंदशहर जिले के गोविंदपुरी थाना डिबाई है। अभियुक्त नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला न्यायालय में पेश किया है।