पटियाली: सिढपुरा थाना पुलिस ने ग्राम सरावल से 1 वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अग्रिम कार्रवाई के बाद न्यायालय में किया पेश
सिढपुरा थाना पुलिस ने ग्राम सरावल से 1 वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कासगंज की एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सिढपुरा थाना पुलिस ने वारंटी अभियुक्त अनुराग पुत्र ब्रह्मानंद निवासी ग्राम सरावल थाना सिढपुरा को उसी के गांव से गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।