पटियाली: ग्राम नगला खंदारी में तटबंध कट जाने से सैकड़ों बीघा फसल हुई जलमग्न, किसान परेशान
नरौरा बैराज से गंगा में पानी का डिस्चार्ज कम होने के बाद पटियाली तहसील क्षेत्र के ग्राम नगला खंदारी पर कटान तेज हो गया है। कटान की वजह से गंगा किनारे की फसलों में बड़ा नुकसान हुआ है। किसानों की सैकड़ो बीघा फसल जलमग्न हो गई है। जिसके कारण किसान मायूस है। हालाकि सिचाई इंजीनियरों द्वारा कटान रोकने के लिए तटबंध के मरम्मत कार्य को तेज गति से किया जा रहा है।