पटियाली: पटियाली कोतवाली पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, जिला न्यायालय में किया पेश
पटियाली कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए अभियुक्त का नाम पुष्पेंद्र सिंह पुत्र रविंद्र सिंह है। अभियुक्त पटियाली कोतवाली क्षेत्र के गांव बहोरनपुरा का रहने वाला है। गिरफ्त में आए अभियुक्त ने अपनी पत्नी रंजना का साड़ी के पल्लू का फंदा बनाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया है।