सादाबाद: बरौस में राशन की मॉडल शॉप में घटिया निर्माण सामग्री की सूचना पर पहुंचे बीडीओ ने निर्माण को तोड़वाया, दिए सख्त निर्देश
बरौस में राशन की मॉडल शॉप का निर्माण ठेकेदार के द्वारा घटिया निर्माण सामग्री से किया जा रहा था। ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंचे बीडीओ सादाबाद ने घटिया निर्माण को तत्काल ध्वस्त कराते हुए मानकानुसार निर्माण के निर्देश दिए है। बीडीओ की इस कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी कार्यवाही की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।