सादाबाद: सादाबाद विधायक ने विधानसभा में उठाया सादाबाद को नगर पालिका और बिसावर को नगर पंचायत का दर्जा देने का मुद्दा
सादाबाद विधायक के द्वारा विधानसभा में सादाबाद नगर पंचायत को नगर पालिका और बिसावर को नगर पंचायत का दर्जा देने का मुद्दा उठाया है। उन्होंने दलील देते हुए बताया की सादाबाद और बिसावर नगर पालिका व नगर पंचायत का दर्जा रखने के मानकों को पूरा कर रहे हैं। सुविधाएं भी यहा नगर पंचायत व नगर पालिका जैसी है। शासन से इन्हें नगर पालिका नगर पंचायत का दर्जा मिल जाना चाहिए।