सादाबाद: सिथरापुर में पिता ने पत्नी और बेटी से की मारपीट, बेटी ने थाने पहुंचकर पिता के खिलाफ दी तहरीर
सादाबाद थाना क्षेत्र के सिथरापुर निवासी प्रमा कुमारी के साथ वुद्धवार को उसके पिता ने मारपीट कर दी जब बेटी को बचाने मां आई तो माँ को भी पिता के द्वारा पीट दिया गया जिससे दोनों ही चोटिल हो गई, इससे आक्रोशित बेटी मां को लेकर थाने पहुंच गई और पिता के खिलाफ मारपीट की तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।