सादाबाद: सहपऊ पुलिस ने 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 2 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद, की गई विधिक कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी एवं तस्करी के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सहपऊ पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान गुरुवार दोपहर 3 बजे करीब 01 अभियुक्त को मानिकपुर पुल के पास से नशीला पदार्थ गांजा सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। जिसके कब्जे से 02 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।