सादाबाद: सादाबाद का व्यक्ति सिकंदरा राऊ रोड पर गंदे नाले में पड़ा मिला, स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
सिकन्दरा राऊ रोड पर पर स्थित गंदे नाले में रात को एक युवक राम स्वरूप निवासी सादाबाद गिर पड़ा, जो सुबह तक नाले के पानी में ही पड़ा रहा। शुक्रवार सुबह 7 बजे करीब जब स्थानीय लोगों की उस पर नजर पड़ी तो वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से युवक को पानी में से निकलवा कर जिला अस्पताल भिजवाया है।