सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल सील
*आपातकालीन चिकित्सा उपकरण न मिलने और पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने पर प्रशासन की कार्रवाई*
*सूचना/टिहरी गढ़वाल/16 अक्टूबर, 2026;* मूल्यागांव स्थित मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल को सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर जिला प्रशासन ने सील कर दिया। निरीक्षण के दौरान मौके पर आपातकालीन चिकित्सा उपकरण उपलब्ध नहीं मिले। वहीं, पार्किंग की व्यवस्था न होने से वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े किए जा रहे थे। इसके अलावा निर्धारित सुरक्षा मानकों में भी कमियां पाई गईं।
उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर पंकज भट्ट ने पर्यटकों और आमजन की सुरक्षा को देखते हुए स्थल को सील करने की कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि साहसिक पर्यटन गतिविधियों के संचालन में निर्धारित सुरक्षा मानकों, आवश्यक तकनीकी व्यवस्थाओं और अनुमतियों का पालन अनिवार्य है। सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
DM Tehri A1 News Uttarakhand Tehri Police Uttarakhand Pushkar Singh Dhami Uttarakhand Police Uttarakhand DIPR Tehri DIPR