Public App Logo
Profile Picture

Ankit Badoni

@ankitbadoni22
410Followers
1Following
वीडियो को पूरा देखकर डिजिटल क्रेटर अनु डागर उतरी मंत्री सुबोध उनियाल के पक्ष में कहा की दलेर मेहंदी को उसी टाइम सत्य साबित करना चाहिए था ! 

a1 News Uttarakhand
सीएमएस डॉ. बृजेश डोभाल के ट्रांसफर के विरोध में नागरिक मंच टिहरी व व्यापार मंडल बौराड़ी ने सीएमओ को सौंपा पत्र

टिहरी। सीएमएस डॉ. बृजेश डोभाल के स्थानांतरण को रोकने की मांग को लेकर नागरिक मंच टिहरी एवं व्यापार मंडल बौराड़ी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ), टिहरी को पत्र सौंपा।

दोनों संगठनों ने डॉ. बृजेश डोभाल को टिहरी से न हटाने की मांग की। उन्होंने मौखिक रूप से भी स्पष्ट किया कि यदि डॉ. बृजेश डोभाल को हटाया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

संगठनों का कहना है कि टिहरी को ऐसा सीएमएस दोबारा नहीं मिल पाएगा।

A1 News Uttarakhand DM Tehri Pushkar Singh Dhami Subodh Uniyal
टिहरी के लोगों के साथ बड़ा धोका 

नए CMS बृजेश डोबाल का हुआ तबादला

जिला अस्पताल बौराड़ी में नए CMS के रूप में बृजेश डोभाल को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था, लेकिन उनका तबादला कर दिया गया।

सवाल यह है कि जब एक अधिकारी को काम करने और व्यवस्था सुधारने का पर्याप्त समय भी नहीं दिया गया, तो आखिर इतनी जल्दी तबादला क्यों?

वहीं दूसरी ओर, कुछ अधिकारी वर्षों तक एक ही जगह पर जमे रहे।

टिहरी की जनता जानना चाहती है—आखिर बृजेश डोभाल का तबादला क्यों?

क्या टिहरी के साथ फिर हो रहा है अन्याय?
a1 News Uttarakhand DM Tehri Pushkar Singh Dhami Tehri Police Uttarakhand Uttarakhand Police Uttarakhand DIPR Subodh Uniyal
*नाम-सरोजनी देवी w/o चतर सिंह पंवार* 
*निवासी ग्राम-कोटी, पोस्ट स्वीर पट्टी-कुजड़ी थाना नरेन्द्रनगर, टिहरी गढ़वाल दिनांक 10.10.2026 को एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने हेतु थाना चंबा क्षेत्र के भंडारगांव (पुलिस चौकी नागड़ी) में आई हुई थी जो कल दिनांक 11.10.2026 की रात्रि लगभग 10:30 बजे से 11:00 बजे के मध्य शादी समारोह से लापता हो गई है। इनका हुलिया निम्नवत है-——*

*उम्र:— लगभग 63 वर्ष*
*रंग:— गोरा*
*कद:— करीब 05 फुट* 
*पहनावा:— पीली रंग की साड़ी, पीले रंग का ब्लाउज, क्रीम कलर की स्वेटर व लाल रंग काशॉल, पांव में हवाई चप्पल पहने हैं।*

 *कृपया यदि उपरोक्त, गुमशुदा के संबंध में किसी को भी कोई जानकारी प्राप्त होती है तो निम्न नंबरों पर सूचित करने का कष्ट करें।*

*(1) प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चंबा — 9411112841*
*(2) चौकी प्रभारी नागड़ी — 9411711617*
*(3)श्री रघुवीर सिंह (गुमशुदा के भाई)— 9084674603*
*(4) मनोज पवार - (पुत्र) 9997965305
*(5) अरण्य रंजन - (भतीजा) 9548437386
*(6) विनोद पवार (भतीजा) 9759297775

a1 News Uttarakhand A1 News Uttarakhand DM Tehri Pushkar Singh Dhami Tehri Police Uttarakhand Uttarakhand Police Uttarakhand DIPR Tehri DIPR
चंबा वासियो के लिए खुशखबरी, जिन गड्ढों से परेशान थे वहाँ अब पूर्ण हुए ! रात भर हम मजदूरो के साथ !  a1 News Uttarakhand
A1 News Uttarakhand DM Tehri Tehri Police UttarakhandUttarakhand Police
मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी को इस लिए फटकार लगाई क्योकि वहाँ माँ कुंजापुरी मेले के आयोजन में शराब पीकर स्टेज पर पहुंच गए और सही से बात भी नहीं कर पा रहे थे वहाँ पीछे से अपने पुराने ऑडियो को बजा कर उसी में लिप्सिंग कर रहे थे !  अब बात यहाँ पर आती है कि आख़िर सुबोध उनियाल ने ऐसा किया क्यो ! लेकिन सुबोध उनियाल एक ऐसे मंत्री है जो पीठ पीछे नहीं सामने जबाब देते है, अगर वहाँ से दलेर मेहंदी प्रोग्राम करके चले जाता और कोई कुछ बोलता नहीं तो सीधा सीधा कुंजापुरी मेले को हर किसी ने सवाल पर सवाल खड़े कर देने थे ! आज यहाँ तमाचा उन कलाकारो के लिए है जो स्टेज में पी कर स्टेज का सही उपयोग वा इज्जत नहीं करते है ! 

a1 News Uttarakhand
**पहाड़ की बहू शहरों में और शहरों की पढ़ी-लिखी बहू पहाड़ों में…!**

**चुनाव से पहले टिहरी डीएम नितिका खण्डेलवाल एक्शन मोड में**

टिहरी की जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल इन दिनों लगातार फील्ड विजिट और निरीक्षण करती नजर आ रही हैं। कभी मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा, कभी स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और अब खेतों में पहुंचकर धान की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण।

सोमवार को डीएम नितिका खण्डेलवाल नरेंद्रनगर के ग्राम ओणी के राजस्व ग्राम तलाई पहुंचीं, जहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ स्वयं धान की कटाई और मड़ाई कर उपज का जायजा लिया।

वहीं, विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के बीच टिहरी जिला प्रशासन की ओर से चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं और ईवीएम-वीवीपैट की तैयारियों पर भी लगातार नजर रखी जा रही है।

**ऐसे में सवाल यही—क्या चुनावी तैयारियों के बीच टिहरी डीएम का यह लगातार फील्ड में उतरना प्रशासन की सक्रियता का नया अंदाज है?**

a1 News Uttarakhand DM Tehri
उत्तराखंड कैडर 2013 बैच की  IPS अधिकारी तृप्ति भट्ट को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रतिनियुक्ति देने की मंजूरी मिल गई केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी किया गया आदेश ! 

A1 News Uttarakhand Uttarakhand Police
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आँचल कैफ़े खुलने पर टिहरी वासियो को दी बधाई ! कहा यहाँ कार्य दुग्ध संघ के अध्यक्ष सुशील रावत की पहल थी, अभी टिहरी लेक, तपोवन छेत्र में भी खोलने के कार्य किए जाएँगे ! 
a1 News Uttarakhand
देहरादून के बंजारावाला में थार सवार युवकों की दबंगई!**

**अचानक दो युवकों पर हमला, 112 पर सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँची—युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू**

बंजारावाला में थार से उतरे कुछ युवकों द्वारा दो युवकों पर अचानक हमला करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना तत्काल 112 पर दी गई, जिसके बाद देहरादून पुलिस मौके पर पहुँची और युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए ले गई।

**नौकरी का संकट, लेकिन नशा और विवाद बढ़ते जा रहे हैं—आखिर युवाओं में संस्कार और जिम्मेदारी की कमी कहाँ से आ रही है?**

पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ के साथ वाहनों को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले की पूरी सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी।

**एसएसपी परमेन्द्र डोभाल के नेतृत्व में पुलिस लगातार अपराध पर लगाम लगाने के प्रयास में जुटी है, लेकिन समाज और परिवार की जिम्मेदारी भी उतनी ही अहम है।**

DEHRADUN POLICE
चंबा, टिहरी गढ़वाल।  कार्मल स्कूल चंबा में आयोजित **एनुअल कार्यक्रम** में KG एवं कक्षा फर्स्ट के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने विचारों के साथ-साथ विभिन्न **नृत्य, झांकियां एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां** दीं। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विषयों पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। नन्हे कलाकारों के आत्मविश्वास और शानदार प्रदर्शन की उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की।

कार्यक्रम में **मुख्य अतिथि एमडी तस्लीम कुरैशी जी** एवं **शक्ति जोशी जी, सभासद नगर पालिका चंबा** सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

a1 News Uttarakhand  Carmel School Chamba
<nis:link nis:type=tag nis:id=carmalschoolchamba nis:value=carmalschoolchamba nis:enabled=true nis:link/>
आज महिला को ढूँढने के फिर से सर्च अभियान चलाया गया जिसमें डॉग स्क्वायड टीम हरिद्वार से टिहरी पहुंची है! 65 वर्षीय सरोजनी देवी आख़िर शादी से गायब हुई कहा !  TEHRI POLICE UTTARAKHAND a1 News Uttarakhand
A1 News Uttarakhand DM Tehri Tehri Police Uttarakhand Uttarakhand Police
सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल सील
‎
‎*आपातकालीन चिकित्सा उपकरण न मिलने और पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने पर प्रशासन की कार्रवाई*
‎
‎*सूचना/टिहरी गढ़वाल/16 अक्टूबर, 2026;* मूल्यागांव स्थित मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल को सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर जिला प्रशासन ने सील कर दिया। निरीक्षण के दौरान मौके पर आपातकालीन चिकित्सा उपकरण उपलब्ध नहीं मिले। वहीं, पार्किंग की व्यवस्था न होने से वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े किए जा रहे थे। इसके अलावा निर्धारित सुरक्षा मानकों में भी कमियां पाई गईं।
‎
‎उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर पंकज भट्ट ने पर्यटकों और आमजन की सुरक्षा को देखते हुए स्थल को सील करने की कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि साहसिक पर्यटन गतिविधियों के संचालन में निर्धारित सुरक्षा मानकों, आवश्यक तकनीकी व्यवस्थाओं और अनुमतियों का पालन अनिवार्य है। सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
‎
‎DM Tehri A1 News Uttarakhand Tehri Police Uttarakhand Pushkar Singh Dhami Uttarakhand Police Uttarakhand DIPR Tehri DIPR
*नाम-सरोजनी देवी w/o चतर सिंह पंवार* 
*निवासी ग्राम-कोटी, पोस्ट स्वीर पट्टी-कुजड़ी थाना नरेन्द्रनगर, टिहरी गढ़वाल दिनांक 10.10.2026 को एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने हेतु थाना चंबा क्षेत्र के भंडारगांव (पुलिस चौकी नागड़ी) में आई हुई थी जो कल दिनांक 11.10.2026 की रात्रि लगभग 10:30 बजे से 11:00 बजे के मध्य शादी समारोह से लापता हो गई है। इनका हुलिया निम्नवत है-——*

*उम्र:— लगभग 63 वर्ष*
*रंग:— गोरा*
*कद:— करीब 05 फुट* 
*पहनावा:— पीली रंग की साड़ी, पीले रंग का ब्लाउज, क्रीम कलर की स्वेटर व लाल रंग काशॉल, पांव में हवाई चप्पल पहने हैं।*

 *कृपया यदि उपरोक्त, गुमशुदा के संबंध में किसी को भी कोई जानकारी प्राप्त होती है तो निम्न नंबरों पर सूचित करने का कष्ट करें।*

*(1) प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चंबा — 9411112841*
*(2) चौकी प्रभारी नागड़ी — 9411711617*
*(3)श्री रघुवीर सिंह (गुमशुदा के भाई)— 9084674603*
*(4) मनोज पवार - (पुत्र) 9997965305
*(5) अरण्य रंजन - (भतीजा) 9548437386
*(6) विनोद पवार (भतीजा) 9759297775

a1 News Uttarakhand A1 News Uttarakhand DM Tehri Pushkar Singh Dhami Tehri Police Uttarakhand Uttarakhand Police Uttarakhand DIPR Tehri DIPR
चंबा वासियो के लिए खुशखबरी, जिन गड्ढों से परेशान थे वहाँ अब पूर्ण हुए ! रात भर हम मजदूरो के साथ !  a1 News Uttarakhand
A1 News Uttarakhand DM Tehri Tehri Police UttarakhandUttarakhand Police
टिहरी के धनौल्टी में क्या कुछ होने वाला है आप भी देखे ! 
a1 News Uttarakhand
उत्तराखंड के लिए खुशबरी, अब नहीं बिकेगा तंबाखू, पान मसाला ! 

Pushkar Singh Dhami  a1 News Uttarakhand
सात समंदर पार की एक अनोखी प्रेम कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा का विषय बनी हुई है। विदेश में काम के सिलसिले के दौरान शुरू हुआ यह सफर अब भारतीय परंपरा और रीति-रिवाजों के खूबसूरत बंधन में बदलने जा रहा है।

अपने प्यार की खातिर रूस से सीधे Bihar के गांव पहुंची युवती ने माथे पर बिंदी और सादगी भरे अंदाज से सबका दिल जीत लिया। दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद स्थानीय रीति-रिवाजों से विवाह की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसे देखने के लिए आस-पास के ग्रामीण भी पहुंच रहे हैं।

विदेशी बहू के भारतीय संस्कारों और Rural Life के प्रति सहज आदर को देखकर परिवार और गांव के लोग बेहद उत्साहित हैं।
राजपाल लेघा की अध्यक्षता में सिलिका सैंड के दो लॉटों की तकनीकी ई-निविदाएं खोली गईं

खनन निदेशालय में पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित निविदा प्रक्रिया पर जोर, गठित समिति की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

देहरादून। उत्तराखंड में खनन कार्यों की निविदा प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय के निदेशक राजपाल लेघा की अध्यक्षता में निदेशालय स्थित सभागार में सिलिका सैंड के दो लॉटों की तकनीकी ई-निविदाएं खोली गईं।

निविदा प्रक्रिया को नियमानुसार एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गठित समिति द्वारा तकनीकी निविदाओं को खोला गया। निदेशक राजपाल लेघा की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रक्रिया में ई-निविदा प्रणाली के माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए तकनीकी निविदाएं खोली गईं।

खनन निदेशालय की इस पहल का उद्देश्य खनिज संसाधनों से संबंधित निविदा प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली सुनिश्चित करना है।

A1 News Uttarakhand Uttarakhand DIPR
बड़ी खबर दुष्यंत गौतम बने राज्यपाल
उत्तराखंड के नए राज्यपाल के रूप में डॉ. ढाल सिंह बिसेन की नियुक्ति पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।

चिकित्सक, कृषक और अनुभवी जनप्रतिनिधि के रूप में उन्होंने मध्य प्रदेश की राजनीति से राष्ट्रीय राजनीति तक का सफर तय किया है। चार बार विधायक, लोकसभा सांसद और कैबिनेट मंत्री के रूप में उनकी राजनीतिक यात्रा रही है।

देवभूमि उत्तराखंड में उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं। आशा है कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश के विकास, जनकल्याण और संवैधानिक मूल्यों को नई दिशा मिलेगी।

A1 News Uttarakhand Pushkar Singh Dhami Uttarakhand Police Uttarakhand DIPR
क्या आपके बच्चो को या आपको भी याद है ये ! एक छोटे से 3 साल के बच्चे को है ये सब याद ! a1 News Uttarakhand
हादसा टिहरी 

ग्राम दुबड़ी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, टिहरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जुटाई जानकारी

कार सवार तीनों व्यक्ति सकुशल, कोई जनहानि नहीं

जनपद टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत चौकी कुमाल्ड़ा क्षेत्र में ग्राम दुबड़ी के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। सूचना प्राप्त होते ही टिहरी पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कार सवार तीनों व्यक्ति सकुशल हैं तथा किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

पुलिस को सुबह मिली दुर्घटना की सूचना, तत्काल मौके पर पहुंची टीम

आज दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को प्रातः लगभग 09:15 बजे चौकी कुमाल्ड़ा पर ग्राम दुबड़ी के पास एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना की गंभीरता को देखते हुए चौकी कुमाल्ड़ा से पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

मौके पर दुर्घटनाग्रस्त कार के चालक राहुल मिश्रा तथा उनके साथी विक्रान्त सिंह मौजूद मिले। पुलिस टीम द्वारा उनसे दुर्घटना के संबंध में जानकारी ली गई। पूछताछ में तीनों कार सवारों के सकुशल होने की पुष्टि हुई।

जंगली जानवर के अचानक सामने आने से अनियंत्रित हुई कार

कार चालक राहुल मिश्रा ने पुलिस को बताया कि वह बेंगलुरु में सिस्को कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं तथा कंपनी के कार्य से दिल्ली से देहरादून आए थे। दिनांक 11 अक्टूबर 2026 की रात लगभग 10:30 बजे वह अपने दो दोस्तों के साथ कार संख्या HR38AM 9175 से रायपुर से धनोल्टी घूमने के लिए निकले थे।

चालक के अनुसार, रास्ते की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वे आधे रास्ते से ही वापस देहरादून लौट रहे थे। इसी दौरान रात्रि लगभग 12:30 बजे ग्राम दुबड़ी के पास अचानक एक जंगली जानवर सामने आ जाने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे लगभग 35 से 40 मीटर गहरी खाई में गिरते हुए पहाड़ी से नीचे खेतों में जा पहुंची।

कार चालक के अनुसार, दुर्घटना में कार सवार तीनों व्यक्तियों को कोई चोट नहीं आई। दुर्घटना के बाद रात में ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। इसके पश्चात तीनों व्यक्तियों ने अपना सामान निकाला और कैब बुक कर देहरादून चले गए। आज सुबह वे पुनः घटनास्थल पर पहुंचे थे, जहां पुलिस टीम ने उनसे दुर्घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, कार स्वामी को दी गई सूचना

दुर्घटना में कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। पूछताछ के दौरान चालक राहुल मिश्रा ने बताया कि उक्त कार दिल्ली से बुक की गई थी। दुर्घटना के संबंध में कार स्वामी को भी सूचित कर दिया गया है।

टिहरी पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई तथा कार सवारों की कुशलक्षेम की पुष्टि की गई।

कार सवार व्यक्तियों का विवरण

1.राहुल मिश्रा
पुत्र स्वर्गीय सुखदेव मिश्रा, निवासी हाउस ऑफ जस्टिस, मृदुला मिश्रा, जनगत नारायण रोड, कदम कुआं, पटना, बिहार।
उम्र: 27 वर्ष।
पेशा: सॉफ्टवेयर इंजीनियर, सिस्को कंपनी।
भूमिका: कार चालक।

2.विक्रान्त सिंह
पुत्र श्री सुभाष प्रसाद सिंह, निवासी निशीहारा, थाना बिरौल, दरभंगा, बिहार।
उम्र: 27 वर्ष।
पेशा: सॉफ्टवेयर इंजीनियर, डीआरडीओ, देहरादून।

3.सुब्बीर
उम्र: 33 वर्ष।
पेशा: सॉफ्टवेयर इंजीनियर, डीआरडीओ, देहरादून।

A1 News Uttarakhand Tehri Police Uttarakhand
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पहुंचे कुंजापुरी मेले के उद्घाटन में ! छेत्र वासियो को दी बधाई !  Pushkar Singh Dhami  a1 News Uttarakhand
जब-जब महिलाओं ने संभाली कमान, तब-तब प्रशासन में दिखा नया बदलाव; टिहरी में जिलाधिकारी नीतिका खंडेलवाल की कार्यशैली बनी चर्चा का विषय

टिहरी गढ़वाल। से अंकित बडोनी की रिपोर्ट 

किसी भी जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावी, पारदर्शी और जनहितकारी बनाने में जिलाधिकारी की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। जिलाधिकारी के नेतृत्व, कार्यशैली और निर्णय लेने की क्षमता का सीधा असर जिले की सरकारी व्यवस्थाओं और आम जनता को मिलने वाली सुविधाओं पर दिखाई देता है। इतिहास इस बात का साक्षी रहा है कि जब-जब महिलाओं ने नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाली है, तब-तब अपनी कार्यक्षमता, अनुशासन और निर्णय लेने की क्षमता से उन्होंने नई मिसाल कायम की है। इसी क्रम में टिहरी गढ़वाल की जिलाधिकारी नीतिका खंडेलवाल की कार्यशैली भी चर्चा का विषय बन रही है।

जब से नीतिका खंडेलवाल ने टिहरी गढ़वाल जिले के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभाली है, तब से जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर एक नई उम्मीद दिखाई देने लगी है। प्रशासनिक व्यवस्था में समयबद्धता, अधिकारियों की उपलब्धता और कार्यालयों में निर्धारित समय पर कामकाज का संचालन किसी भी सुशासन की बुनियादी जरूरत है। जिलाधिकारी के नेतृत्व में इन पहलुओं पर विशेष ध्यान दिए जाने से प्रशासनिक अनुशासन को मजबूती मिलने की उम्मीद की जा रही है।

समय पर कार्यालय पहुंचना और अधिकारियों की उपलब्धता सुशासन की पहचान

किसी भी सरकारी कार्यालय में आम नागरिक इस उम्मीद के साथ पहुंचता है कि उसकी समस्या सुनी जाएगी और उसे अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। लेकिन कई बार अधिकारियों की अनुपलब्धता, फाइलों के लंबित रहने और समय पर सुनवाई न होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में अधिकारियों की समयबद्ध उपस्थिति और कार्यालयों में नियमित कामकाज सुनिश्चित करना बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। टिहरी जिले में जिलाधिकारी नीतिका खंडेलवाल के कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक समयबद्धता को लेकर जो सकारात्मक अपेक्षाएं सामने आ रही हैं, वे सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा सकती हैं।

प्रशासनिक व्यवस्था तभी मजबूत होती है, जब अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से लें, निर्धारित समय पर कार्यालयों में उपलब्ध रहें और आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दें। जिलाधिकारी का नेतृत्व इस व्यवस्था को दिशा देने में अहम भूमिका निभाता है।

महिला नेतृत्व में संवेदनशीलता और जवाबदेही की उम्मीद

महिलाओं ने प्रशासन, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी नेतृत्व क्षमता साबित की है। महिला नेतृत्व की विशेषता केवल जिम्मेदारी संभालने तक सीमित नहीं है, बल्कि परिस्थितियों के अनुरूप निर्णय लेने, व्यवस्था को समझने और जनहित के मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ काम करने में भी दिखाई देती है।

टिहरी गढ़वाल जैसे भौगोलिक दृष्टि से चुनौतीपूर्ण जिले में प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालना अपने आप में एक बड़ी चुनौती है। यहां दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना, आपदा संबंधी चुनौतियों से निपटना, विकास कार्यों की निगरानी करना और आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

ऐसे में जिलाधिकारी नीतिका खंडेलवाल के सामने भी जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

प्रशासनिक अनुशासन के साथ जनता की समस्याओं का समाधान भी जरूरी

किसी भी जिलाधिकारी की कार्यशैली का वास्तविक मूल्यांकन केवल कार्यालयों में अधिकारियों की उपस्थिति से नहीं, बल्कि आम जनता को मिलने वाली सुविधाओं, शिकायतों के निस्तारण, विकास कार्यों की गुणवत्ता और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से भी होता है।

यदि सरकारी कार्यालयों में अधिकारी समय पर उपलब्ध रहें, जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें, तो इससे प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत होता है।

टिहरी जिले में भी प्रशासनिक व्यवस्था से यही अपेक्षा है कि सरकारी कार्यालयों में अनुशासन बना रहे, जनता को अपने काम के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे।

जिलाधिकारी नीतिका खंडेलवाल के नेतृत्व में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक जवाबदेह, पारदर्शी तथा जनहितकारी बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। साथ ही, अधिकारियों के कामकाज की नियमित समीक्षा और विभागीय स्तर पर जवाबदेही तय करना भी सुशासन को मजबूत करने में सहायक हो सकता है।

टिहरी को बेहतर प्रशासन की उम्मीद

टिहरी गढ़वाल अपनी प्राकृतिक सुंदरता, पर्यटन स्थलों, टिहरी झील और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही जिले की भौगोलिक परिस्थितियां प्रशासन के सामने कई चुनौतियां भी प्रस्तुत करती हैं। दूरस्थ गांवों तक सरकारी सुविधाएं पहुंचाना, सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान करना तथा विकास योजनाओं को समय पर पूरा कराना प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां हैं।

इन परिस्थितियों में जिलाधिकारी की सक्रियता और विभागीय अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय का विशेष महत्व है। प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार तभी स्थायी रूप ले सकता है, जब नेतृत्व के साथ-साथ सभी विभाग अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें।

जिलाधिकारी नीतिका खंडेलवाल से भी जिले के लोगों को यही उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में प्रशासनिक अनुशासन के साथ-साथ जनसमस्याओं के समाधान, विकास कार्यों की निगरानी और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को प्राथमिकता मिलती रहेगी।

**निष्कर्षतः, किसी भी जिले की पहचान केवल उसकी भौगोलिक सुंदरता से नहीं, बल्कि वहां की प्रशासनिक व्यवस्था और जनता को मिलने वाली सुविधाओं से भी होती है। जब नेतृत्व जिम्मेदारी, अनुशासन और जनहित को प्राथमिकता देता है, तो व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव की संभावनाएं बढ़ती हैं। टिहरी गढ़वाल में जिलाधिकारी नीतिका खंडेलवाल के नेतृत्व से भी जनता को बेहतर प्रशासन, समयबद्ध कार्यप्रणाली और जवाबदेह व्यवस्था की उम्मीद है।**

A1 News Uttarakhand DM Tehri Pushkar Singh Dhami Tehri DIPR Uttarakhand DIPR