देहरादून का मकान विवाद गरमाया : सोनिया आनंद ने उठाए सवाल, हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन, फिर मीडिया में क्यों उछला विवाद?
देहरादून में मकान की खरीद-फरोख्त और भुगतान को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक तूल पकड़ता नजर आ रहा है। कांग्रेस नेता सोनिया आनंद ने अपने ऊपर लगे मकान कब्जाने और चेक बाउंस के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पूरे मामले को भाजपा का राजनीतिक षड्यंत्र बताया है।
सोनिया आनंद ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यह मामला पिछले चार वर्षों से उच्च न्यायालय में विचाराधीन है और उन्हें अदालत से स्टे भी प्राप्त है।
इसके बावजूद शिकायतकर्ता को मीडिया के सामने बैठाकर उनके खिलाफ आरोपों का प्रचार किए जाने पर उन्होंने सवाल खड़े किए हैं। अब इस विवाद के राजनीतिक रंग लेने से देहरादून की सियासत में नई बहस छिड़ गई है।
#Dehradun #Uttarakhand #Congress #Politics #SoniaAnand #PahadSamachar #पहाड़_समाचार