जोशीमठ हेलीकॉप्टर दुर्घटना,सभी छह मृतकों के पार्थिव शरीर एम्स ऋषिकेश भेजे गए।
जोशीमठ के समीप हुई दुखद हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी छह व्यक्तियों के पार्थिव शरीरों को रेस्क्यू टीम द्वारा सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया है। प्रारंभिक तौर पर सभी शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) जोशीमठ लाया गया, जहाँ आवश्यक कानूनी और चिकित्सीय औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसके पश्चात, सभी पार्थिव शरीरों को एनटीपीसी (NTPC) हेलीपैड से हेलीकॉप्टर के माध्यम से आगामी प्रक्रियाओं के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), ऋषिकेश भेज दिया गया है।