बिग ब्रेकिंग: कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की पत्नी दीप्ति रावत का आ गया बड़ा बयान।
उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की पत्नी को लेकर चल रही खबरों पर दीप्ति रावत ने कड़ा ऐतराज जताया है।
दीप्ति रावत ने कहा कि कुछ मीडिया चैनलों में सोनिया आनंद रावत उर्फ जसवीर कौर आनंद को हरक सिंह रावत की पत्नी बताया जा रहा है, जो पूरी तरह गलत है। उन्होंने इसे अपनी छवि खराब करने की कोशिश बताया और अदालत जाने का ऐलान किया है।
बता दें, हाल ही में देहरादून SSP प्रमोद डोभाल ने 2021 के 56 लाख के संपत्ति सौदे में 43.2 लाख भुगतान न करने और चेक बाउंस के मामले में जसवीर कौर आनंद के खिलाफ जांच SP सिटी को सौंपी थी। इसी के बाद यह विवाद गरमाया।
#HarakSinghRawat #DeeptiRawat #UttarakhandNews #DehradunNews #SoniaAnandRawat #UKPolitics #ViralNews #PropertyDispute