LIVE: दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस और INDIA गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन, उमड़ा समर्थकों का हुजूम!
नई दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रविवार को कांग्रेस के नेतृत्व में INDIA गठबंधन की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली आयोजित की जा रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में निकले 'चलो दिल्ली' मार्च में विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं और हजारों समर्थकों ने हिस्सा लिया। रैली में मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव समेत INDIA गठबंधन के कई बड़े नेताओं की मौजूदगी रही।
विपक्षी गठबंधन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई। रामलीला मैदान में जुटी भीड़ के जरिए विपक्ष ने अपनी एकजुटता और राजनीतिक ताकत दिखाने का प्रयास किया।
#RahulGandhi #Congress #INDIABloc #VoteBachaoDeshBachao #RamlilaMaidan #MallikarjunKharge #AkhileshYadav #PahadSamachar