देहरादून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: फायरिंग करने वाले दो शातिर नकबजन गिरफ्तार, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली।
पटेलनगर क्षेत्र के नयागांव के पास चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच एक सनसनीखेज मुठभेड़ का मामला सामने आया है। एक फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को जब पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका, तो उन्होंने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने पर बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की इस दुस्साहसिक गोलीबारी में पुलिस का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस ने आत्मरक्षार्थ त्वरित और प्रभावी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाशों को तुरंत इलाज के लिए प्रेमनगर चिकित्सालय भेजा गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी आदतन अपराधी हैं। वे पहले भी पटेलनगर, विकासनगर और सहसपुर जैसे क्षेत्रों में नकबजनी (चोरी) की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं और पूर्व में जेल भी जा चुके हैं। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि ये बदमाश आज किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे, जिसे police ने अपनी मुस्तैदी से नाकाम कर दिया।