मझोली: मझौली में दीपावली पर फूलों का जमकर कारोबार, लोगों ने पूजा के लिए खरीदे फूल
मझौली में दीपावली के मौके पर फूलों का कारोबार जमकर हुआ।दुकानदारों ने दीपावली के मौके पर फूलों की जमकर बिक्री की। दुकानदारों ने रविवार शाम 6 बजे बताया कि गेंदे का फूल ₹80 से ₹100 किलो तक बिका।भले ही इसमें कुछ महंगाई रही हो लेकिन इसके बाद भी ग्राहकों की काफी भीड़ नजर आई। श्रद्धालुओं का मानना है कि माता लक्ष्मी की पूजन फूल के बगैर अधूरी रहती है।