Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
jbnewskorba
प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को महापौर संजू देवी राजपूत ने सौंपे दस्तावेज, 4405 आवास स्वीकृत https://jbnewskorba.in/प्रधानमंत्री-आवास-योजना-3/
Korba, Korba
| Sep 29, 2026
MORE NEWS
Live highlight
Korba, Korba | Sep 29, 2026
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को एक नया प्रत्यर्पण पोर्टल ( Extradition Portal ) लॉन्च किया। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने 2019 से 2026 के बीच 36 देशों से 288 भगोड़ों को वापस लाया है। इस पोर्टल का मकसद विदेशों में छिपे अन्य 'वॉन्टेड' अपराधियों को भारत लाकर उन पर कानूनी कार्रवाई करने की कोशिशों में तालमेल बिठाना और उन्हें तेज करना है। #AmitShah #ExtraditionPortal
Korba, Korba | Sep 29, 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने किराएदार का एग्रीमेंट खत्म होने से जुड़े एक अहम मामले में बड़ा फैसला दिया है। किराएदारी की अवधि खत्म होने के बाद भी किराएदार कई साल तक प्रॉपर्टी पर रहा। बाद में विवाद अदालत पहुंचा। हाई कोर्ट ने किराएदार को मकान मालकिन को करीब ₹3.27 करोड़ के 'मीस्न प्रॉफिट' ( Mesne Profits ) का भुगतान करने का आदेश दिया है। इस रकम पर 6% सालाना ब्याज भी देना होगा। ‘मीस्न प्रॉफिट’ उस मुआवजे को कहा जाता है जो किसी प्रॉपर्टी पर अनधिकृत कब्जा बनाए रखने की स्थिति में देना पड़ सकता है। इसका आधार यह होता है कि मालिक को उस प्रॉपर्टी से जितना किराया या फायदा मिल सकता था, कब्जे की वजह से वह उससे वंचित रहा। आमतौर पर किराएदार से ‘मीस्न प्रॉफिट’ तब मांगा जा सकता है, जब किराएदार का एग्रीमेंट खत्म हो चुकी हो और मकान मालिक की ओर से प्रॉपर्टी खाली करने का नोटिस दिए जाने के बाद भी किराएदार वहां बना रहे।
Korba, Korba | Sep 29, 2026
बांग्लादेश और भारत की खुफिया एजेंसियों ने पता लगाया है कि जमात-ए-इस्लामी तारिक रहमान की बीएनपी सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। उनका लक्ष्य जुलाई के विवादित चार्टर पर आधारित एक 'क्रांतिकारी सरकार' बनाना है जिसका मकसद बांग्लादेश में शरिया-आधारित इस्लामिक राज्य की स्थापना करना है। मुहम्मद यूनुस के करीबी युवा नेताओं की तरफ से बनाई गई 'नेशनल सिटिजन्स पार्टी' (NCP) उस आंदोलन का नेतृत्व करेगी जिसका मकसद मौजूदा पदधारी मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर को हटाकर उन्हें राष्ट्रपति बनाना है। दिल्ली में भी इस बात की हलचल है और भारत की सुरक्षा से जुड़े एक शीर्ष अधिकारी ने ढाका की यात्रा की है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल हाल ही में ढाका की सीक्रेट दौरे पर गये थे और इस दौरान उन्होंने तारिक रहमान की सरकार के साथ इस मुद्दे पर बात की है। #Bangladesh #TariqueRahman #BNP #JamaatEIslami #NCP
Korba, Korba | Sep 29, 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने पिछले ही साल एक बेटे को जन्म दिया था। मां बनने के बाद अब वो काम पर लौटी हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि बेटे नीर को छोड़कर काम पर लौटते समय उन्हें भी मॉम गिफ्ट का सामना करना पड़ा था। परिणीति ने बताया कि बेटे के जन्म के बाद कई महीनों तक वो दिन-रात उसके साथ घर पर थी, ऐसे में जब पहली बार उन्हें काम के लिए बेटे को छोड़कर जाना पड़ा, तो उनके लिए ये टाइम काफी मुश्किल था।
Korba, Korba | Sep 29, 2026
भारत शिपिंग सेक्टर में अपनी ताकत बनाना चाहता है। दुनिया की कुल जहाज बनाने (शिप बिल्डिंग) की क्षमता में भारत का हिस्सा 1% से भी कम है। चीन, दक्षिण कोरिया और जापान मिलकर दुनियाभर में बनने वाले जहाजों का 98.5% हिस्सा बनाते हैं। अकेले चीन की हिस्सेदारी 60% है। भारत भी उस खास ग्रुप में शामिल होने को इच्छुक है। सरकार ने 2030 तक देश को जहाज बनाने वाले टॉप 10 देशों में और 2047 तक टॉप पांच देशों में शामिल करने के लिए 69,725 करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी दी है। भारतीय शिपयार्ड नेवी की मांग के कारण मुख्य रूप से घरेलू जरूरतों पर ध्यान देते रहे हैं। सरकार उन्हें एक्सपोर्ट पर ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। मझगांव डॉकयार्ड लिमिटेड (MDL), गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE), गोवा शिपयार्ड्स लिमिटेड (GSL) और कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) इस सेक्टर की प्रमुख प्लेयर्स हैं। इनसे कहा गया है कि वे भारत को पेट्रोल कार्वेट और छोटे जहाज बनाने वाले क्षेत्रीय �
Korba, Korba | Sep 29, 2026
बलूचिस्तान की आजादी के लिए लड़ रहीं कार्यकर्ता फराह बलूच ने भारत से मदद मांगी है। फराह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वह अपनी मां के साथ तिरंगे लिए हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में फराह 'भारत माता की जय, नमस्ते हिंदुस्तान' कहते हुए अपनी बात रख रही हैं। फराह ने इस वीडियो में कहा है बलूचिस्तान में शहबाज शरीफ की सरकार और असीम मुनीर के नेतृत्व वाली आर्मी ज्यादती कर रही, जिस पर भारत और दुनिया का ध्यान देना जरूरी है। 14 साल की फराह बलूच इस वीडियो में कह रही हैं, 'कब्जे वाले बलूचिस्तान की बेटी फराह बलोच अपनी मां के साथ सभी से अपील करती हूं कि वे हमारी आवाज बनें और बलूचिस्तान के लोगों का समर्थन करें। हिंदुस्तान की आवाज और समर्थन बलूचिस्तान के लोगों के लिए बहुत मायने रखता है। भारत माता की जय, बलूचिस्तान संघर्ष जिंदाबाद।' इंडोनेशिया से चलने वाले इस अकाउंट से पहले भी भारत से मदद मांगने वाली वीडियो सामने आते रहे हैं। #Balochistan #BalochistanConflict #FarahBaloch #BalochActi
Korba, Korba | Sep 29, 2026
अगर आप थिएटर में टिकट खरीदकर सिनेमा देख रहे हैं और आपको लंबे समय तक विज्ञापन दिखाया जा रहा है तो आप उपभोक्ता फोरम या कंज्यूमर कोर्ट जा सकते हैं। हैदराबाद में ऐसा ही मामला हुआ। एक दर्शक को एक्टर धनुष और नागार्जुन की फिल्म 'कुबेरा' मूवी देखने से पहले 22 मिनट तक विज्ञापन और प्रोमो देखने के लिए मजबूर होना पड़ा। थिएटर में वह विज्ञापन देखने का बोझ झेल गया मगर बाद में उपभोक्ता आयोग में इसकी शिकायत की। करीब एक साल सुनवाई के बाद उपभोक्ता आयोग ने हैदराबाद के सिनेप्लेक्स को 75 हजार रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया है।
Korba, Korba | Sep 29, 2026