बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने पिछले ही साल एक बेटे को जन्म दिया था। मां बनने के बाद अब वो काम पर लौटी हैं।
हाल ही में उन्होंने बताया कि बेटे नीर को छोड़कर काम पर लौटते समय उन्हें भी मॉम गिफ्ट का सामना करना पड़ा था। परिणीति ने बताया कि बेटे के जन्म के बाद कई महीनों तक वो दिन-रात उसके साथ घर पर थी,
ऐसे में जब पहली बार उन्हें काम के लिए बेटे को छोड़कर जाना पड़ा, तो उनके लिए ये टाइम काफी मुश्किल था।