बलूचिस्तान की आजादी के लिए लड़ रहीं कार्यकर्ता फराह बलूच ने भारत से मदद मांगी है। फराह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वह अपनी मां के साथ तिरंगे लिए हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में फराह 'भारत माता की जय, नमस्ते हिंदुस्तान' कहते हुए अपनी बात रख रही हैं। फराह ने इस वीडियो में कहा है बलूचिस्तान में शहबाज शरीफ की सरकार और असीम मुनीर के नेतृत्व वाली आर्मी ज्यादती कर रही, जिस पर भारत और दुनिया का ध्यान देना जरूरी है।
14 साल की फराह बलूच इस वीडियो में कह रही हैं, 'कब्जे वाले बलूचिस्तान की बेटी फराह बलोच अपनी मां के साथ सभी से अपील करती हूं कि वे हमारी आवाज बनें और बलूचिस्तान के लोगों का समर्थन करें। हिंदुस्तान की आवाज और समर्थन बलूचिस्तान के लोगों के लिए बहुत मायने रखता है। भारत माता की जय, बलूचिस्तान संघर्ष जिंदाबाद।' इंडोनेशिया से चलने वाले इस अकाउंट से पहले भी भारत से मदद मांगने वाली वीडियो सामने आते रहे हैं।
#Balochistan #BalochistanConflict #FarahBaloch #BalochActi
Korba, Korba | Sep 29, 2026