अगर आप थिएटर में टिकट खरीदकर सिनेमा देख रहे हैं और आपको लंबे समय तक विज्ञापन दिखाया जा रहा है तो आप उपभोक्ता फोरम या कंज्यूमर कोर्ट जा सकते हैं। हैदराबाद में ऐसा ही मामला हुआ। एक दर्शक को एक्टर धनुष और नागार्जुन की फिल्म 'कुबेरा' मूवी देखने से पहले 22 मिनट तक विज्ञापन और प्रोमो देखने के लिए मजबूर होना पड़ा। थिएटर में वह विज्ञापन देखने का बोझ झेल गया मगर बाद में उपभोक्ता आयोग में इसकी शिकायत की। करीब एक साल सुनवाई के बाद उपभोक्ता आयोग ने हैदराबाद के सिनेप्लेक्स को 75 हजार रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया है।
Korba, Korba | Sep 29, 2026