बांग्लादेश और भारत की खुफिया एजेंसियों ने पता लगाया है कि जमात-ए-इस्लामी तारिक रहमान की बीएनपी सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। उनका लक्ष्य जुलाई के विवादित चार्टर पर आधारित एक 'क्रांतिकारी सरकार' बनाना है जिसका मकसद बांग्लादेश में शरिया-आधारित इस्लामिक राज्य की स्थापना करना है। मुहम्मद यूनुस के करीबी युवा नेताओं की तरफ से बनाई गई 'नेशनल सिटिजन्स पार्टी' (NCP) उस आंदोलन का नेतृत्व करेगी जिसका मकसद मौजूदा पदधारी मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर को हटाकर उन्हें राष्ट्रपति बनाना है।
दिल्ली में भी इस बात की हलचल है और भारत की सुरक्षा से जुड़े एक शीर्ष अधिकारी ने ढाका की यात्रा की है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल हाल ही में ढाका की सीक्रेट दौरे पर गये थे और इस दौरान उन्होंने तारिक रहमान की सरकार के साथ इस मुद्दे पर बात की है।
#Bangladesh #TariqueRahman #BNP #JamaatEIslami #NCP