राजपुर: बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खाते में अगस्त की पेंशन पहुंची, सीएम ने DBT से भेजे ₹1100
Rajpur, Buxar | Sep 10, 2026 बक्सर: मुख्यमंत्री बिहार सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभुकों के खाते में अगस्त माह की पेंशन राशि का DBT ट्रांसफर किया।इस योजना के तहत लाभुकों को प्रतिमाह 1,100 रुपये की दर से पेंशन दी जा रही है। इस अवसर पर बक्सर जिले के कुल 1,78,506 पेंशनधारियों के खातों में राशि भेजी गई।