कानपुर देहात: गजनेर पुलिस का जुआरियों पर बड़ा एक्शन, जुए की महफिल से चार गिरफ्तार
कानपुर देहात में जुआ खेलने वालों के खिलाफ गजनेर थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम लोहारी में छापेमारी कर जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया।
जानकारी के मुताबिक, गांव के बाहर पीपल के पेड़ के नीचे जुए की महफिल सजी हुई थी। इसी दौरान सरवनखेड़ा चौराहे पर चेकिंग कर रही पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोधन, नन्खू, पंकज और भूरा के रूप में हुई है।
पुलिस ने मौके से की यह बरामदगी:
▪️ 9,990 रुपये नकद
▪️ 52 ताश के पत्ते
▪️ 4 मोबाइल फोन
▪️ 1 अंगौछा
▪️ 1 माचिस की डिब्बी
फिलहाल गजनेर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
📍 स्थान: ग्राम लोहारी, थाना गजनेर, कानपुर देहात
📹 रिपोर्ट: दीपक श्रीवास्�
Mathura, Mathura | Nov 24, 2026