कानपुर में नशे के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार! ₹6 करोड़ की MD ड्रग्स बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार।
कानपुर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ फजलगंज पुलिस और सेंट्रल जोन सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 600 ग्राम मेफेड्रोन (MD) ड्रग्स बरामद की है। बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के तार जालौन के उरई में पकड़ी गई ड्रग्स फैक्ट्री से जुड़े हैं। पूछताछ में मुंबई समेत कई शहरों में नशीले पदार्थों की सप्लाई किए जाने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस अब कथित सरगना खयामुद्दीन उर्फ खय्याम और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
इस कार्रवाई का नेतृत्व फजलगंज थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय ने किया। इसमें चौकी प्रभारी मिल एरिया पवन प्रताप सिंह सोलंकी, उपनि