कानपुर: बर्रा पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, चोरी के माल सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार
कानपुर कमिश्नरेट के दक्षिण जोन में बर्रा थाना पुलिस को चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शेखर ठाकुर उर्फ वैभव सिंह और प्रदीप कश्यप के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को बर्रा थाना क्षेत्र में कूड़ा घर के सामने पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया।
📌 पुलिस के मुताबिक बरामदगी:
▪️ एक अदद टैबलेट
▪️ एक अदद मोबाइल फोन
📌 आरोपियों का आपराधिक इतिहास:
पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, शेखर ठाकुर के खिलाफ पूर्व में तीन मुकदमे दर्ज हैं, जबकि प्रदीप कश्यप के खिलाफ पूर्व में एक मुकदमा दर्ज है। मौजूदा चोरी के मुकदमे को मिलाकर दोनों के खिलाफ क्रमशः तीन और दो मुकदमे दर्ज हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नौकरी छूटने के बाद पैसों की आ�