
जमीनी बंटवारे में #युवक की हत्या ,इलाज के दौरान मौत* बुधवार को हुआ विवाद बना घटना का कारण* कमलेंद्र सिंह हरदोई -सुरसा थाना क्षेत्र में जमीन बंटवारे को लेकर हुए विवाद में युवक की पीटकर कर हत्या कर दी गई,घायल युवक ने लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड दिया। रविवार शाम को शव गांव लाया गया और सोमवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।थाना क्षेत्र के तुंदवल मजरा काहटरा गांव की नहर पटरी पर शुक्रवार दोपहर जमीनी बंटवारे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई और जमकर लोहे के राड व लाठी डंडे चले घटना में दोनों पक्षों से चार लोग घायल हुए थे।जिसमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया था जहां पर शनिवार रात उसकी मौत हो गई। सुरसा क्षेत्र के तुंदवल मजरा बदरूद्दीन पुर निवासी विनोद कुमार पुत्र गया सिंह व हरिचंद्र पुत्र राजपाल सिंह एक ही परिवार के हैं।शुक्रवार दोपहर विनोद कुमार हरदोई से स्कूटी पर गांव निवासी साथी मित्र सेन के भी साथ गांव वापस जा रहे थे।आरोप है की गांव की नहर पटरी पर विपक्षी वर्तमान निवासी थाना सांडी के बघराई हरिश्चंद्र व उसके पुत्रों राहुल व ओंमसिह और उसके साथी कासिम अली पुत्र घात लगाए बैठे थे और स्कूटी के आगे मोटर साइकिल लगाकर रोंक लिया और लोहे की राड व लाठी डंडो आदि से बेरहमी से पीटा जिसमें विनोद और बचाने आए मित्रसेन घायल हो गए।विनोद की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया जहां शुक्रवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई।देर शाम को शव गांव लाया गया और सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया।इस मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। बुधवार को हुई थी मारपीट, विनोद पर हरिश्चंद्र की पत्नी की पिटाई का लगा था आरोप* हरिश्चंद्र पुत्र रामलाल ने बुधवार को थाने पर तहरीर दी थी जिसमें उन्होंने बताया था कि वह दोपहर को घर में थे आरैप है कि इसी बीच विनोद कुमार,ओंमकार पुनीत और अजीत ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की थी।उसको बचाने आई पत्नी कमला देवी को भी कांफी चोटे आई थी।जिसकी पुलिस जांच कर रही थी। पुलिस ने विवाद में दोनों पक्षों पर की थी कारवाई. थाना प्रभारी विश्वास शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीनी विवाद चल रहा था। शुक्रवार को दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। शुक्रवार की रात विनोद की लखनऊ में मौत हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस सुसंगत धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
Hardoi, Hardoi | Jun 22, 2026

#धनबाद : #NEET #परीक्षा को लेकर #धनबाद #पुलिस #अलर्ट, #होटल-#गेस्ट #हाउस में #सघन #जांच, #दो #संदिग्ध #युवक #हिरासत में, #हीरापुर के #होटल #कुणाल में #बिना #पहचान #पत्र #ठहरे मिले #युवक, #पुलिस कर रही #पूछताछ
Dhanbad Cum Kenduadih Cum Jagata, Dhanbad | Jun 21, 2026

#हाई वोल्टेज #ड्रामा: #युवक ने #खुद की कार को किया #आग के #हवाले
Kalan, Shahjahanpur | Jun 20, 2026

मंझनपुर: #तालाब किनारे मिला #युवक का #शव, जांच में जुटी #पुलिस #UPNews #BreakingNews #accident #kaushambinews #10newsnation
Manjhanpur, Kaushambi | Jun 20, 2026

#कार_हटाने को कहने पर #युवक को #गोली मारने का मामला #घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे #ADG_मेरठ_ज़ोन
Anupshahr, Bulandshahr | Jun 19, 2026