कानपुर देहात में खाद के संदिग्ध कारोबार को लेकर रनिया पुलिस ने कार्रवाई की है। वाहन चेकिंग के दौरान डीएपी खाद से लदी एक पिकअप पकड़ी गई, जिसमें करीब 50 बोरी खाद बरामद हुई।
पिकअप को रोककर जांच करने पर खाद के दस्तावेजों को लेकर संदेह हुआ, जिसके बाद पुलिस ने कृषि विभाग को सूचना दी। कृषि अधिकारी ने चालक से बिल और लाइसेंस संबंधी दस्तावेज मांगे। चालक द्वारा मंदाकिनी बीज भंडार का बिल दिखाया गया, लेकिन विभागीय जांच में लाइसेंस की पुष्टि नहीं हो सकी।
खाद के नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद जिलाधिकारी की अनुमति से एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। खाद की गुणवत्ता और पूरे मामले की वास्तविक स्थिति जांच रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।
#KanpurDehat #Rania #DAPFertilizer #AgricultureDepartment #PoliceAction UPNews GroundZeroNews