कानपुर देहात: श्मशान घाट के पास मोमबत्ती की रोशनी में चल रहा था जुए का खेल, रूरा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
कानपुर देहात में अवैध जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इसी क्रम में रूरा थाना पुलिस ने ग्राम भंवरपुर में छापेमारी कर जुआ खेल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम भंवरपुर में चकरोड के पास श्मशान घाट के निकट कुछ लोग मोमबत्ती की रोशनी में ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को मौके से पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
1. कुलदीप पाण्डेय
2. पवन कुमार उर्फ रिंकू
3. अमित कुमार उर्फ पिंटू
पुलिस ने क्या-क्या बरामद किया?
▪️ मालफड़ से 8,800 रुपये नकद
▪️ जामा तलाशी से 20,400 रुपये नकद
▪️ कुल 29,200 रुपये बरामद
▪️ 52 ताश के पत्ते
▪️ एक माचिस और चार अधजली मोमबत्तियां
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे क�