कोरांव: बरहुला व मड़फा में नकली किन्नरों ने महिलाओं से डरा धमकाकर लूटे गहने, चांदनी किन्नर ने थाने पर वापस कराए गहने
कोरांव थाना क्षेत्र के बरहुला और मड़फा कला गांव में दीपावली के दिन नकली किन्नरों ने महिलाओं को डराकर गहने और पैसे लिए। ग्रामीणों की सूचना पर किन्नर चांदनी अपने शिष्यों के साथ बरहुला पहुंचीं। एक बिना नंबर की गाड़ी में आए कुछ लोग वहां से भाग गए। दूसरी गाड़ी से भाग रहे चार से पांच लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। चांदनी उन्हें कोरांव थाने ले गईं।