मुरादाबाद। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA) द्वारा मुस्तफा मस्जिद को अवैध निर्माण संबंधी नोटिस जारी किए जाने के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। मस्जिद पर प्रस्तावित कार्रवाई के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) मैदान में उतर आई है।
भाकियू टिकैत ने प्राधिकरण को चेतावनी दी है कि यदि मस्जिद के खिलाफ कार्रवाई की गई तो संगठन इसका विरोध करेगा। किसान यूनियन की ओर से मुरादाबाद विकास प्राधिकरण कार्यालय पर धरना देने का ऐलान भी किया गया है।
मामले को लेकर अब प्रशासन और किसान संगठन के बीच टकराव की स्थिति बनती नजर आ रही है। प्राधिकरण की ओर से जारी नोटिस और आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति पर सभी की नजरें हैं।
.
.
.
.
#Moradabad #MoradabadNews #MustafaMasjid #MDA #BKUTikait #BKU #UttarPradesh #UPNews #BreakingNews #MoradabadDevelopmentAuthority #NHPBharat
Fatehabad, Agra | Sep 13, 2026