उत्तर प्रदेश। गोंडा में व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार से मुलाकात करने जा रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद को बाराबंकी में पुलिस ने रोक दिया। बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर आजाद पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी लेने और अपनी संवेदना व्यक्त करने गोंडा जा रहे थे।
बताया गया है कि व्यापारी विनोद साहनी की हत्या सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हुए विवाद के बाद हुई थी। बाराबंकी में पुलिस द्वारा रोके जाने को लेकर अब सियासी हलचल तेज हो गई है।
घटना और पुलिस की कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
.
.
.
.
#ChandrashekharAzad #AzadSamajParty #Gonda #VinodSahani #GondaMurderCase #Barabanki #UttarPradesh #UPNews #BreakingNews #PoliticalNews #NHPBharat