चरथावल/मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के गांव दूधली में ऐतिहासिक श्री जाहरवीर गोगाजी माढ़ी मेले का शुभारंभ हुआ। भारतीय किसान यूनियन सेवक (अ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दीपक सोम, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान और भाजपा नेता ठाकुर सुरेश राणा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान माढ़ी समिति के पदाधिकारी, ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
आयोजकों के मुताबिक, दूधली स्थित गोगा जाहरवीर माढ़ी करीब 170 वर्ष पुरानी है और राजस्थान के बगड़ के बाद इसे गोगा जाहरवीर के प्रमुख आस्था स्थलों में माना जाता है। मेला शुरू होते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। हाथों में छड़ी लेकर श्रद्धालु दर्शन और प्रसाद चढ़ाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
आयोजकों का कहना है कि मेले में उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड समेत विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचते हैं।
🚔 सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मेला परिसर में पुलिस और PAC की तैनाती की गई है। भीड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
माढ़ी समिति की ओर से करीब 100 कार्यकर्ताओं को अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भोजन, भंडारे, स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं।
मेले के उद्घाटन के दौरान ग्राम प्रधान शोभित पुंडीर, भाकियू सेवक के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर प्रशांत पुंडीर, युवा जिलाध्यक्ष अंकुर राणा, शामली जिलाध्यक्ष ठाकुर सुनील चौहान, युवा जिला संगठन महामंत्री ठाकुर धीरज राणा, ब्लॉक उपाध्यक्ष ठाकुर सतीश राणा सहित माढ़ी समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट: अनिल पुंडीर | NHP भारत NEWS, चरथावल-मुजफ्फरनगर
.
.
.
.
#Muzaffarnagar #Dudhli #Charthawal #JaharveerGogaji #GogajiMela #GogajiMaharaj #MuzaffarnagarNews #UPNews #UttarPradesh #BKUSevak #SanjeevBalyan #SureshRana #DeepakSom #NHPBharat #AnilPundir
Fatehabad, Agra | Sep 13, 2026