मुजफ्फरनगर। चरथावल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप लगातार सक्रिय हैं। इसी क्रम में संधावली और दहचंद गांव में करीब ₹42 लाख की लागत से 420 मीटर इंटरलॉकिंग टाइल्स के पूर्ण हुए निर्माण कार्यों का मंत्री ने फीता काटकर लोकार्पण किया।
गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ मंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान नरेंद्र कश्यप ने कहा कि चरथावल विधानसभा के विकास को लेकर मुख्यमंत्री से लगातार बातचीत हो रही है। उन्होंने दावा किया कि 2027 का चुनाव जीतने के बाद चरथावल विधानसभा क्षेत्र में करीब ₹100 करोड़ के विकास कार्य कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
मंत्री ने सड़क, पानी, इंटरलॉकिंग और अन्य मूलभूत सुविधाओं को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि विकास का लाभ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. विपिन त्यागी, मंडल अध्यक्ष भोपाल पाल, वीरेंद्र सैनी, जिला मंत्री सुरेंद्र कश्यप एडवोकेट सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट: अनिल पुंडीर | NHP भारत NEWS, चरथावल, मुजफ्फरनगर
.
.
.
.
#Muzaffarnagar #Charthawal #CharthawalNews #MuzaffarnagarNews #NarendraKashyap #Development #UPNews #UttarPradesh #BJP #YogiAdityanath #NarendraModi #BreakingNews #NHPBharat #AnilPundir
Fatehabad, Agra | Sep 13, 2026