गाजियाबाद में कैफे को लेकर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। दो दिन पहले हिंदू रक्षा दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने कैफे पहुंचकर यहां कथित अवैध हुक्काबार चलने और नाबालिगों के आने-जाने जैसे आरोप लगाए थे।
अब कैफे संचालिका हरलीन कौर ने अपना पक्ष रखते हुए आरोपों को खारिज किया है। उनका दावा है कि कैफे पूरी तरह वैध है। हरलीन कौर ने कुछ लोगों पर कैफे में आकर मुफ्त खाना खाने और हर महीने ₹50 हजार की मांग करने का भी आरोप लगाया है।
संचालिका का कहना है कि उनके पास ऑनलाइन पेमेंट और कॉल रिकॉर्डिंग समेत कुछ साक्ष्य मौजूद हैं। मामले में दोनों पक्षों के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और पुलिस की आधिकारिक जांच का इंतजार है।
.
.
.
.
#Ghaziabad #GhaziabadNews #CafeControversy #HarleenKaur #HinduRakshaDal #UPNews #UttarPradesh #ViralVideo #CafeNews #CrimeNews #BreakingNews #NHPBharat
Fatehabad, Agra | Sep 13, 2026