उत्तर प्रदेश में जालौन के रामपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश सिंह पर भाजपा नेता दिनेश मिश्रा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। दिनेश मिश्रा का दावा है कि एक व्यक्ति को छुड़ाने के लिए थाने पहुंचने पर थाना प्रभारी ने उनसे 20 बोरी सीमेंट की मांग की। आरोप है कि मांग पूरी करने से इनकार करने पर उन्हें कमरे में बंद कर ‘नागिन डांस’ करने के लिए मजबूर किया गया। मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक समेत वरिष्ठ अधिकारियों से की गई। इसके बाद एसपी विनय कुमार सिंह ने शिव प्रकाश सिंह को लाइन हाजिर कर दिया और केपी सरोज को रामपुरा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कर्मचारी को छुड़ाने थाने पहुंचे थे भाजपा नेता
दिनेश मिश्रा के मुताबिक, उनके यहां काम करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में थाने ले गई थी। उसे छुड़ाने के लिए वह रामपुरा थाने पहुंचे थे। उनका आरोप है कि इसी दौरान थाना प्रभारी ने उनसे 20 बोरी सीमेंट की मांग की।
#sho #jalaun
Korba, Korba | Sep 26, 2026