संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष के कार्यालय में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान की बेटी जैमा को कानूनी अधिकारी (लीगल ऑफिसर) बनाया गया है। जैमा की ये नियुक्ति विवादों से घिर गई है। उनकी भर्ती प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए गए हैं क्योंकि जिस पद पर वह नियुक्त हुई हैं, उसके लिए संयुक्त राष्ट्र की ओर से वैकेंसी का विज्ञापन नहीं दिया गया था। इस मामले में खासतौर से बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान पर सवाल उठे हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने जैमा की इस जॉब के लिए कोशिश की है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष के कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जैमा रहमान का नाम 81वें सत्र की टीम में 'लीगल ऑफिसर बांग्लादेश' के तौर पर दर्ज है। उनकी नियुक्ति उन्हें उस कार्यालय में रखती है, जिसके प्रमुख संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष खलीलुर रहमान हैं। खलीलुर रहमान बांग्लादेश के पूर्व राजनयिक और संयुक्त राष्ट्र अधिकारी रह चुके हैं।
Korba, Korba | Sep 26, 2026