Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Jdu
jbnewskorba
अग्र महाकुंभ 2026 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी घोषणा, अग्रसेन जयंती पर शासकीय अवकाश का ऐलान ,देखिए विडिओ https://jbnewskorba.in/अग्र-महाकुंभ-2026-में-मुख्यमं/
Korba, Korba
| Sep 26, 2026
MORE NEWS
वीरेंद्र सहवाग अमेजन एमएक्स प्लेयर के रियलिटी गेम शो राइज एंड फॉल सीजन 2 को होस्ट करने जा रहे हैं. इस शो को लेकर दिए इंटरव्यू में सहवाग ने कहा कि वह चाहते हैं कि अगर उनकी बायोपिक बनती है तो उसमें उनकी पत्नी आरती के साथ उनकी लव स्टोरी भी दिखाई जाए. हालांकि पर्दे पर उनका किरदार कौन निभाएगा इसको लेकर सहवाग ने कोई नाम नहीं सुझाया. उन्होंने कहा कि इसका फैसला निर्माता और निर्देशक पर छोड़ना चाहूंगा.
Korba, Korba | Sep 26, 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का नया गाना 'भाभी तबाही' गाने में यामी गौतम धर फिल्म की लीड एक्ट्रेस मोहिनी के किरदार में नजर आ रही हैं। इस गाने में देवर और भाभी के बीच की भिड़ंत है, जहां हर बार देवर को लगता है कि अब इस बार भाभी बाजी जीत नहीं पाएगी लेकिन वो गलत साबित होता है। गाने की खास बात इसका देसी अंदाज है, जिसमें भांगड़ा, रैप, क्लासिकल और हिप-हॉप जैसे अलग-अलग म्यूजिक स्टाइल को एक साथ जोड़ा गया है। प्रकाश कुमार का कहना है कि इस गाने को बनाते समय उनका मकसद कुछ ऐसा तैयार करना था, जिसमें खूब मस्ती हो और सुनते ही एनर्जी महसूस हो। 'नई नवेली' 16 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Korba, Korba | Sep 26, 2026
बंगाल की खाड़ी में गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से झारखंड में पिछले 96 घंटे से रुक-रुक कर लगातार बारिश हो रही है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई जगह पेड़ और पोल गिरने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। वहीं रांची समेत कई जिलों में शनिवार को स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज दोपहर से हल्की राहत मिलने और कल से मौसम साफ होने का अनुमान है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से शनिवार को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार साइक्लोनिक सर्कुलेशन के उत्तरी छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की सीमा के पास केंद्रित रहने के कारण झारखंड पर व्यापक प्रभाव पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार 27 सितंबर से मौसम साफ होने से लोगों के राहत मिलेगी। हालांकि शनिवार को भी कई हिस्सों में तेज हवा और बारिश का असर देखने को मिलेगा।
Korba, Korba | Sep 26, 2026
संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष के कार्यालय में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान की बेटी जैमा को कानूनी अधिकारी (लीगल ऑफिसर) बनाया गया है। जैमा की ये नियुक्ति विवादों से घिर गई है। उनकी भर्ती प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए गए हैं क्योंकि जिस पद पर वह नियुक्त हुई हैं, उसके लिए संयुक्त राष्ट्र की ओर से वैकेंसी का विज्ञापन नहीं दिया गया था। इस मामले में खासतौर से बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान पर सवाल उठे हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने जैमा की इस जॉब के लिए कोशिश की है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष के कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जैमा रहमान का नाम 81वें सत्र की टीम में 'लीगल ऑफिसर बांग्लादेश' के तौर पर दर्ज है। उनकी नियुक्ति उन्हें उस कार्यालय में रखती है, जिसके प्रमुख संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष खलीलुर रहमान हैं। खलीलुर रहमान बांग्लादेश के पूर्व राजनयिक और संयुक्त राष्ट्र अधिकारी रह चुके हैं।
Korba, Korba | Sep 26, 2026
सेवा मेरा योगदान’ से आसान हुई राह, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल पाकर दिव्यांगजनों में बढ़ा आत्मविश्वास,देखिए विडिओ https://jbnewskorba.in/सेवा-मेरा-योगदान-से-आसान/
Korba, Korba | Sep 26, 2026
उत्तर प्रदेश में जालौन के रामपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश सिंह पर भाजपा नेता दिनेश मिश्रा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। दिनेश मिश्रा का दावा है कि एक व्यक्ति को छुड़ाने के लिए थाने पहुंचने पर थाना प्रभारी ने उनसे 20 बोरी सीमेंट की मांग की। आरोप है कि मांग पूरी करने से इनकार करने पर उन्हें कमरे में बंद कर ‘नागिन डांस’ करने के लिए मजबूर किया गया। मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक समेत वरिष्ठ अधिकारियों से की गई। इसके बाद एसपी विनय कुमार सिंह ने शिव प्रकाश सिंह को लाइन हाजिर कर दिया और केपी सरोज को रामपुरा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। कर्मचारी को छुड़ाने थाने पहुंचे थे भाजपा नेता दिनेश मिश्रा के मुताबिक, उनके यहां काम करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में थाने ले गई थी। उसे छुड़ाने के लिए वह रामपुरा थाने पहुंचे थे। उनका आरोप है कि इसी दौरान थाना प्रभारी ने उनसे 20 बोरी सीमेंट की मांग की। #sho #jalaun
Korba, Korba | Sep 26, 2026
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चल रही SIR प्रक्रिया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने AISA कार्यकर्ता नेहा बोरा को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने के दौरान नेहा और एक पुलिसकर्मी के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नेहा पूछती दिख रही हैं, "नेम प्लेट कहां है?", जिसके जवाब में पुलिस अधिकारी कहता है, "ये देखो, नेम प्लेट।" यह घटना ऐसे समय में हुई है जब दिल्ली में मतदाता सूची संशोधन (Electoral-roll revision) को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। विपक्षी दल चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि उनके द्वारा लिए गए सभी फैसले पूरी तरह से सर्वसम्मति से लिए गए हैं। फिलहाल इस घटना और हिरासत से जुड़े वीडियो को लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ी हुई है।
Korba, Korba | Sep 26, 2026
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को चुनाव आयोग से कहा कि वह तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नाम और उसके 'फूल और घास' वाले चुनाव चिह्न को लेकर चल रहे विवाद पर जल्द फैसला ले। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची और वी. मोहना की बेंच, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें चुनाव आयोग के उस अंतरिम फैसले को चुनौती दी गई थी, जिसके तहत TMC के नाम और चुनाव चिह्न को फ्रीज कर दिया गया था। कोर्ट ने विवाद के निपटारे में चुनाव आयोग की देरी के बारे में बनर्जी के आरोपों पर ध्यान दिया और मामले में अंतिम फैसले के लिए एक उचित समय-सीमा बताने को कहा। सीजेआई सूर्यकांत ने चुनाव आयोग से पूछा, 'आप कितना समय चाहते हैं? हमें एक उचित समय-सीमा बताएं जिसमें दोनों पक्षों को अपने सबूत पेश करने का निष्पक्ष मौका मिले, लेकिन मामला लंबा न खिंचे और आपको भी सोचने-समझने के लिए पर्याप्त समय मिले। कुछ ऐसा �
Korba, Korba | Sep 26, 2026