दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चल रही SIR प्रक्रिया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने AISA कार्यकर्ता नेहा बोरा को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने के दौरान नेहा और एक पुलिसकर्मी के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नेहा पूछती दिख रही हैं, "नेम प्लेट कहां है?", जिसके जवाब में पुलिस अधिकारी कहता है, "ये देखो, नेम प्लेट।"
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब दिल्ली में मतदाता सूची संशोधन (Electoral-roll revision) को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। विपक्षी दल चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि उनके द्वारा लिए गए सभी फैसले पूरी तरह से सर्वसम्मति से लिए गए हैं। फिलहाल इस घटना और हिरासत से जुड़े वीडियो को लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ी हुई है।
Korba, Korba | Sep 26, 2026