यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का नया गाना 'भाभी तबाही' गाने में यामी गौतम धर फिल्म की लीड एक्ट्रेस मोहिनी के किरदार में नजर आ रही हैं। इस गाने में देवर और भाभी के बीच की भिड़ंत है, जहां हर बार देवर को लगता है कि अब इस बार भाभी बाजी जीत नहीं पाएगी लेकिन वो गलत साबित होता है।
गाने की खास बात इसका देसी अंदाज है, जिसमें भांगड़ा, रैप, क्लासिकल और हिप-हॉप जैसे अलग-अलग म्यूजिक स्टाइल को एक साथ जोड़ा गया है। प्रकाश कुमार का कहना है कि इस गाने को बनाते समय उनका मकसद कुछ ऐसा तैयार करना था, जिसमें खूब मस्ती हो और सुनते ही एनर्जी महसूस हो। 'नई नवेली' 16 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Korba, Korba | Sep 26, 2026