वीरेंद्र सहवाग अमेजन एमएक्स प्लेयर के रियलिटी गेम शो राइज एंड फॉल सीजन 2 को होस्ट करने जा रहे हैं. इस शो को लेकर दिए इंटरव्यू में सहवाग ने कहा कि वह चाहते हैं कि अगर उनकी बायोपिक बनती है तो उसमें उनकी पत्नी आरती के साथ उनकी लव स्टोरी भी दिखाई जाए.
हालांकि पर्दे पर उनका किरदार कौन निभाएगा इसको लेकर सहवाग ने कोई नाम नहीं सुझाया. उन्होंने कहा कि इसका फैसला निर्माता और निर्देशक पर छोड़ना चाहूंगा.