पटना ग्रामीण: जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर गर्दनीबाग धरना स्थल पर पहुंचे, गांधी मूर्ति के पास तय होगी आगे की योजना
जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर शनिवार दोपहर 3:00 बजे गर्दनीबाग धरना स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने सत्याग्रह पर बैठे अभ्यर्थियों से बातचीत करते हुए कहा कि यह आंदोलन छात्रों का है इसलिए इसे छात्र ही लीड करेंगे लेकिन अगर प्रशासन या कोर्ट की तरफ से कोई दिक्कत आती है तो पूरी ताकत के साथ उनकी पार्टी छात्रों के साथ खड़ी रहेगी।