पटना ग्रामीण: पाटलिपुत्रा थाने की पुलिस ने तीन चोरों को किया गिरफ्तार, दो चोर दिन में चलाते थे ऑटो और रात में करते थे बाइक की चोरी
पाटलिपुत्रा थाने की पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे पाटलिपुत्रा थाने की पुलिस ने मामले की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तीन चोरों में से दो चोर दिन में ऑटो चलाते थे और रात में बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। हालांकि इस गिरोह का मास्टरमाइंड अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।