पटना ग्रामीण: सदाकत आश्रम में कांग्रेस MLC समीर सिंह का आरोप, पुलिस ने लड़कियों को घसीट-घसीट कर पीटा
सदाकत आश्रम में कांग्रेस एमएलसी समीर सिंह ने शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सभी अभ्यर्थी शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे बावजूद पुलिस ने लड़कियों को भी घसीट घसीट कर पीटा। मौके पर समीर सिंह ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अभ्यर्थियों के प्रतिनिधि मंडल से बात करनी चाहिए और परीक्षा को रद्द करनी चाहिए।