पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग धरना स्थल पहुंचे SDM गौरव कुमार, सत्याग्रह पर बैठे अभ्यर्थियों ने डेलिगेट्स भेजने से किया इनकार
BPSC 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कर पुनः परीक्षा लेने की मांग को लेकर 18दिसंबर से ही अभ्यर्थी सत्याग्रह पर बैठे हुए हैं।शनिवार सुबह करीब 11:00 बजे SDM गौरव कुमार भी गर्दनीबाग धरना स्थल पहुंचे।जहां उन्होंने आयोग के सचिव से मिलने के लिए अभ्यर्थियों को मनाया लेकिन अभ्यर्थियों ने एसडीएम का भी विरोध कर दिया जिसके बाद खाली हाथ ही उन्हें गर्दनीबाग से लौटना पड़ा